बगहा, मार्च 14 -- बगहा। बगहा अनुमंडल अस्पताल में जीविका दीदी की रसोई में रसोई गैस सिलेंडर का पर्याप्त भंडारण है। यहां 21 दिनों तक खाना बनाने के लिए कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध है। जीविका की लेखपाल रूबी कुमारी ने बताया कि बगहा अनुमंडल अस्पताल के मरीज सहित एएनएम कॉलेज की 80 छात्राओं का सुबह शाम का खाना जीविका की रसोई में बनता है। औसतन प्रतिदिन 200 लोगों के का खाना रसोई में बनता है। उन्होंने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर के माध्यम से किचन का संचालन किया जाता है। मौजूदा समय में जीविका की रसोई के पास सात सिलेंडर कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध है ।जिससे 21 दिनों तक खाना बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जीविका की ओर से स्थानीय प्रशासन को भी गैस की उपलब्धता को लेकर सूचना दी गई है। ताकि एएनएम कॉलेज की छात्रावास में रह रही छात्रों एवं अस्पताल के मरी...