मोतिहारी, दिसम्बर 19 -- मोतिहारी। बढ़ते ठंड को देखते हुए डीएम सौरभ जोरवाल ने पूर्वी चंपारण जिले के सभी सरकारी विद्यालय, निजी विद्यालय,आंगनवाड़ी केंद्रों व कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियां 21 दिसंबर 25 तक स्थगित कर दी हैं। डीएम ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, ठंड की स्थिति को देखते हुए इसके बाद पुनः निर्णय लिया जाएगा। वहीं परीक्षाओं का आयोजन इस आदेश से मुक्त रहेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों से घने कोहरे व कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। ऐसे हालात में सुबह में बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी हो रही थी। उनके ठंड की चपेट में आने का खतरा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...