मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- मुजफ्फरपुर। क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट सर्जरी कार्यशाला के दूसरे दिन रविवार को प्रशांत मेमोरियल चैरिटेबल हॉस्पिटल में सर्जिकल हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यशाला में कुल 21 सर्जनों ने भाग लिया, जिनमें ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन तथा पीडियाट्रिक सर्जन शामिल थे। कार्यक्रम के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन प्रो. मेजर अंजनी कुमार झा के नेतृत्व में प्रतिभागियों को क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट सर्जरी की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मेजर अंजनी ने प्रशिक्षण के दौरान सर्जरी की विभिन्न तकनीकों का विस्तार से प्रदर्शन किया तथा प्रतिभागियों को ऑपरेशन की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य सर्जनों को बेहतर तकनीकी कौशल प्रदान करना है। यह भी पढ़ें- सीक्रेट्स ऑफ इम्प्लांट मैनेजमेंट विषय पर क...