बागपत, जून 9 -- दाहा। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान मजदूर बर्बादी झेलने पर मजबूर बना है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में होगी। कहा कि 21 जून को सिरसली में किसान मजदूर पंचायत में सरकार की नीतियों की पोल खोली जाएगी। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर ने क्षेत्र के दाहा,आजमपुर मुलसम, पलड़ा,बरनावा आदि गांवों में नुक्कड़ बैठकें की। कहा कि आज आमजन बढ़ती महंगाई से त्रस्त बनता जा रहा है। किसान बीज उर्वरक तक महंगे खरीदकर खेती करने पर मजबूर बना है। इस मौके पर महेंद्र सिंह, पुनीत खोखर, सुरेंद्र सिंह, दिनेश तोमर, महक सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर : अफरोज यह भी पढ़ें- भाकपा माले बेंगाबाद उत्तरी जोन की लोकल कमेटी का...