खगडि़या, जून 18 -- अलौली। एक प्रतिनिधि पतंजलि योग समिति एवं सामाजिक संगठन फरकिया मिशन के संयुक्त बैनर तले 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने एवं ऐतिहासिक सफलता के लिए योग जन जागरण रैली निकाली गई। जिसका नेतृत्व मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया। योग जागरूकता रैली देवघट्टा चौक निकट से एक कोचिंग के सैकड़ों छात्र छात्राओं द्वारा निकाल कर अलौली नगर पंचायत एवं रामपुर छर्रापट्टी पंचायत के विभिन्न मार्ग होते हुए पुस्तकालय चौक पर सभा की गई। रैली में करें योग रहे निरोग, 21 जून को विश्व योग दिवस मनाना है, नियमित योग अभ्यास करना है, सहित अलौली से पटना इंटरसिटी ट्रेन चलाने, अलौली से सुबह शाम ट्रेन चलाने हेतु जमकर नारे लगाए गए। यह भी पढ़ें- बढ़ती उम्र में भी शारीरिक व मानसिक स्वस्थ्य रखता है योग योग जागरूकता सभा को संबोधित करते हुए पंच सरपंच सं...