बोकारो, जून 17 -- चास प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से लंबित मांगों की अनदेखी के विरोध में मोर्चा सदस्यों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के कार्यशैली और नीति के खिलाफ जमकर निशाना साधा। इस बाबत जिलाध्यक्ष राजदेव माहथा ने कहा कि इसको लेकर 21 जून को बोकारो में प्रतीकात्मक शव यात्रा व दाह संस्कार कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा घेराव के दौरान हजारों आंदोलनकारियों को रांची में रोक दिया गया था। इसके बाद सरकार के मंत्रियों के साथ हुई वार्ता में आंदोलनकारियों की विभिन्न मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया था। इनमें आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन, आश्रितों को नौकरी, स्वास्थ्य बीमा, राजकीय सम्मान और आवासीय सुविधाएं प्रदान करने की मांग शामिल है। लेकिन अब तक सरकार की मामलें पर टाल मटौल की नीति को...