21 जुलाई को सदर विधानसभा पहुंचेगी गविष्टि यात्रा
गोरखपुर, जुलाई 17 -- गोरखपुर। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के सहारा स्टेट कालोनी स्थित भारत माता मंदिर से 3 मई 2026 को उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में 81 दिनों की गविष्टि यात्रा एक बार फिर गोरखपुर पहुंचेगी। यात्रा पूर्ण करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती इस बार 21 जुलाई को गोरखपुर शहर विधानसभा में पहुंच रहे हैं। 22 जुलाई की सुबह राम जानकी नगर स्थित एक शिष्य के घर पादुका पूजन एवं अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस कर वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां 24 जुलाई को कांशीराम स्मृति उपवन में एक भव्य सम्मेलन आयोजित करेंगे। यह जानकारी गविष्ट यात्रा के मंडल संयोजक मनीष कुमार पांडेय ने दी है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: आज से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा, तैयारियां पूरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.