प्रयागराज, नवम्बर 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। चतुर्थ वाहिनी पीएसी परिसर में शनिवार को स्वैच्छित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन ब्लड सेंटर एवं एएमएल ब्लड बैंक के सहयोग से शिविर में 21 जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय कार्य है। इससे कइयों के जीवन बचाए जा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...