नई दिल्ली, जनवरी 5 -- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ देशद्रोह का गंभीर मामला चल रहा है, जिसमें उन पर अंतरिम सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप है। ढाका की एक अदालत ने इस मामले में आरोप गठन की सुनवाई के लिए 21 जनवरी 2026 की तारीख तय की है। यह मामला अवामी लीग से जुड़े 'जॉय बांग्ला ब्रिगेड' की एक ऑनलाइन बैठक से जुड़ा है, जिसमें हसीना सहित सैकड़ों लोग शामिल बताए जा रहे हैं। हसीना अगस्त 2024 में बड़े छात्र आंदोलन के बाद देश छोड़कर भारत आ गई थीं, जिसके बाद प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार सत्ता में आई। इस केस में कुल 286 लोग आरोपी हैं और हसीना समेत अधिकांश फरार चल रहे हैं। समाचार पोर्टल 'टीबीएस न्यूज' के अनुसार, हसीना और अवामी लीग के सैकड़ों सदस्यों ने दिसंबर 2024 में 'जॉय बांग्ला ब्रिगेड' नामक समू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.