औरैया, जनवरी 16 -- औरैया, संवाददाता। विभागों की रैंकिंग सुधारने के लिए जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को 21 जनवरी तक लम्बित मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि विभागीय रैंकिंग में सुधार के साथ जनपद की स्थिति भी बेहतर हो सके। जिलाधिकारी ने एकीकृत बागवानी, मिशन पर ड्रॉप, मोर क्रॉप, खराब ट्रांसफार्मर, विद्युत बिल सुधार, सिटीस्कैन सेवा, विवाह अनुदान और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर विवादित मामलों में दोनों पक्षों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.