चक्रधरपुर, अप्रैल 13 -- राउरकेला। आगामी 21 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एक दिवसीय राउरकेला दौरे पर आ रही हैं। रविवार को राउरकेला के सेक्टर-3 स्थित पार्टी कार्यालय में केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री सह सुन्दरगढ़ के सांसद जुएल उरांव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 21 अप्रैल को 11 बजे राउरकेला पहुंचेगी। राउरकेला में 48 करोड़ से निर्मित कमांड सेंटर, पानपोस हॉकी चौक पर 40 करोड़ से निर्मित ट्राइवल म्यूजियम, 42.44 करोड़ से कोयल नगर में मनोरंजन पार्क और छेंड में 27 करोड़ से निर्मित साइंस पार्क एंड प्लेनेटोरियम का उद्घाटन करेंगी। राउरकेला हवाई पट्टी मैदान में इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आदिवासियों की परंपरा की झलक प्रस्तुत होगी। वहीं 30 स्टॉल लगाया जाएगा। जिसमें आदिवासियों की ओर से उत्पाद प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.