21 को निचलौल आएंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
महाराजगंज, जुलाई 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल कस्बा सटे ग्राम सिरौली स्थित एक मैरेज हॉल में 21 जुलाई को प्रातः आठ बजे ज्योतिर्मठ, बद्री आश्रम के जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शंकराचार्य के अग्रिम दल के महामंडलेश्वर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने स्थानीय स्वागत समिति के सदस्यों को व्यवस्थाओं से संबंधित दिशा-निर्देश दिए, ताकि आगमन एवं कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। इस दौरान अधिवक्ता एटी पांडेय, विजय कुमार तिवारी, मनोज तिवारी, घनश्याम शुक्ला, संजय यादव, हर्ष कुमार तिवारी, अनूप मद्धेशिया, सुभाष उपाध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.