दरभंगा, मई 16 -- दरभंगा। संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना के तत्वावधान में 17 मई को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (आईटीआई कैट) का आयोजन शहर के 21 केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा एक पाली में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 01:15 बजे तक आयोजित होगी। स्वच्छ, शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह भी पढ़ें- शहर के 15 केंद्रों पर आईटीआई कैट की परीक्षा आज, तैयारी पूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...