बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- नगर क्षेत्र के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले सात दिवसीय 21 कुंडीय सहस्त्र शत चंडी यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व शनिवार को 1100 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर सिर पर कलश रखकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक यात्रा की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। सात दिन तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन किया जाएगा तथा शाम को श्री राम कथा भी की जाएगी। कलश यात्रा के सफल आयोजन में स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान चेयरमैन अरुण कुमार सिंघल, रूप किशोर ग...