बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- नगर क्षेत्र के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित सात दिवसीय 21 कुंडीय सहस्त्र शत चंडी महायज्ञ एवं श्री राम कथा का भव्य समापन पूर्णाहुति के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां विधि-विधान से यज्ञ की पूर्णाहुति दी गई और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। महायज्ञ के दौरान विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया गया। वहीं श्री राम कथा में कथा व्यास दंडी स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए धर्म, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। समापन अवसर पर महा प्रसाद का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष अरुण कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.