फतेहपुर, फरवरी 8 -- फतेहपुर। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने 21 लोगों का शांतिभंग के तहत चालान किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जाफरगंज, ललौली, जहानाबाद, गाजीपुर, हथगाम थाना पुलिस ने दो-दो, राधानगर थाना पुलिस ने तीन तथा बकेवर, चांदपुर थाना पुलिस ने चार-चार का चालान किया है। वहीं बकेवर थाना पुलिस ने वांछित रोहित सविता निवासी बिजुरी हालमुकाम कस्बा बकेवर से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...