पलामू, जून 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अनुशंसा पर पलामू जिले के नौडीहा बाजार कस्बे को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बाईपास सड़क के निर्माण कराया जाएगा। पथ निर्माण विभाग ने संबंधित पथ के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की है। नौडीहा बाजार के थाना मोड़ से तुर्काडीह, धोबनी, हरिना गांव होते बारा में नई सड़क झारखंड-बिहार को जोड़ने वाली सड़क से जुड़ेगी। इस सड़क के निर्माण पर 21 करोड़ रुपये खर्च होगा। वित्त मंत्री ने उक्त जानकारी साझा करते हुए कहा कि नौडीहा बाजार की सड़क संकीर्ण होने के कारण घंटों जाम का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- इस्लामपुर पूर्वी बाइपास परियोजना में विलंब से लोगों में आक्रोश बाईपास सड़क के निर्माण से जाम की स्थिति समाप्त हो जाएगी। बाईपास सड़क का निर्माण नौडीहा बाजार (थाना मोड़) से ब...