बोकारो, मार्च 10 -- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बोकारो जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला विधायक उमाकांत रजक ने ध्यानाकर्षण प्रश्न के माध्यम से उठाया। चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक सदन में बताया कि चास अंचल के मौजा नारायणपुर पिंडराजोरा स्थित लगभग 21 एकड़ सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। विधायक ने बताया कि खाता संख्या, प्लॉट संख्या का जिक्र करते हुए बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है, जो गंभीर मामला है। उन्होंने सरकार से पूरे प्रकरण पर जवाब देते हुए जल्द कार्रवाई करने की मांग की। रजक ने कहा कि संबंधित जमीन को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।इस पूरे मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग सरकार से की है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा किस परिस्...