पलामू, अप्रैल 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मेदिनीनगर डिवीजन अंतर्गत सुदना स्थित पॉवर ग्रिड में 50 मेगावाट पॉवर ट्रांसफार्मर का मेंटनेंस का कार्य अब 21 अप्रैल तक चलेगा। इसके कारण पलामू जिला के 10 प्रखंडों में सुबह 5 बजे से 11 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। मेदिनीनगर शहर में रविवार को कई क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता अवधेश बख्शी ने बताया कि सुदना स्थित पॉवर ग्रिड में 50 मेगावाट पॉवर ट्रांसफार्मर का मेंटनेंस कार्य पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। शनिवार तक कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण इसे 21 अप्रैल तक समय को बढ़ा दिया गया है। इस दौरान सुदना पॉवर ग्रिड से आपूर्ति की जाने वाली विद्युत शक्ति उपकेंद्र पांकी, पाटन, गाहर पथरा, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.