खगडि़या, अप्रैल 7 -- चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के चौथम प्रखंड में पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने आपका साथ यात्रा के तहत विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं एवं दिवंगत नेताओं के परिजनों से मुलाकात कर आगामी कांग्रेस बचाओ सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया। यात्रा के क्रम में छत्रपति यादव पिपरा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस नेता व पूर्व मुखिया रहे दिवंगत फूल चौधरी के आवास पर जाकर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कांग्रेस नेता महेंद्र पासवान त्यागी, दीपक सिंह, बालेश्वर साह, शशिभूषण कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.