औरंगाबाद, अप्रैल 16 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने को लेकर 21 अप्रैल को मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। 21 अप्रैल को विद्युत प्रमंडल कार्यालय में कार्यपालक अभियंता के परीक्षण में मेगा कैम्प का आयोजन किया जाना है। इच्छुक उपभोक्ता उक्त योजना का लाभ लेने हेतु संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए अपना आवेदन दे सकते हैं। कार्यपालक अभियंता, औरंगाबाद और दाउदनगर ने बताया कि वैसे उपभोक्ता जो बैंक द्वारा ऋण की सुविधा के साथ उक्त योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और किसी कारण वश उनका आवेदन बैंक द्वारा स्वीकार नहीं किया जा सका है, वे भी उक्त कैम्प में संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग पर बल बिजली कंपनी द्वारा बैंक से ऋण दिलवाने की प्रक्रिया में विद्युत बोर्ड के पदाधिकारी ...