अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सेवानिवृत कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर 21 अप्रैल को डीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। सेवानिवृत कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयराज सिंह ने बताया कि वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों में तिथि के आधार पर विभेद पैदा करने वाले अंश को हटाते हुए पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की सीमा में लाया जाए। पेंशनरों की राशि कारण की कटौती 10 वर्ष पर बंद कर दी जाए। 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद प्रत्येक पांच वर्ष पर पांच प्रतिशत पेंशन की वृद्धि की जाए। पेंशन को आयकर से मुक्त रखा जाए। करोना काल के 18 महीने का डीए एरियर का भुगतान किया जाए। वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाए। इन सभी मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.