महाराजगंज, जुलाई 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर संघर्षरत अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने आंदोलन को और धार देने का निर्णय लिया है। इसको लेकर नगर में बैठक कर रणनीति तैयार की। निर्णय लिया कि संगठन की ओर से 21 अगस्त को जिला मुख्यालय पर भव्य ओपीएस तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही 25 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली विशाल महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले से सैकड़ों शिक्षक जाएंगे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: अटेवा जौनपुर का सदस्यता जागरुकता अभियान शुरूबैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन केवल कर्मचारियों का आर्थिक अधिकार ही नहीं, बल्कि उनके सम्मान और सामाजिक सुरक्षा का भी प्रश्न है। इसके लिए सभी शिक्षकों और कर्मचा...