बाराबंकी, मार्च 11 -- बाराबंकी। 21वें रमजान के अवसर पर शिया समुदाय द्वारा हजरत अली का जुलूस निकाला गया। इस दौरान शिया समुदाय के लोगों ने नम आंखों से हजरत अली के ताबूत की जियारत की। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे नंगे पांव और काले कपड़े पहने शामिल हुए। यह जुलूस इमामबाड़ा मीर मासूम अली, मौलाना गुलाम अस्करी हाल, लाइन पुरवा अज़ाखाना मरहूम जुल्फेकार हैदर और इमामबाड़ा बेगमगंज से शुरू हुआ। विभिन्न मार्गों से होता हुआ यह जुलूस एक-दूसरे से मिलता गया और अंतत: कर्बला पर समाप्त हुआ। इमामे जुमा मौलाना इब्ने अब्बास ने बेगमगंज स्थित चांद तारा बिल्डिंग के पास तकरीर की। उन्होंने हजरत अली की शहादत को याद किया, जिसे सुनकर अजादारों ने मातम मनाया। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस प्रशासन के अधिकारी और ज...