21वीं सदी के कौशल से ही संवरेंगे करियर: डॉ. वेद प्रकाश
शाहजहांपुर, जुलाई 3 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में गुरुवार को 21वीं सदी के लिए कौशल: वाणिज्य में करियर के अवसर विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बदलते समय के अनुरूप कौशल विकसित करने और वाणिज्य क्षेत्र में उपलब्ध करियर की संभावनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल ने स्वामी शुकदेवानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य वक्ता एम.एम. कॉलेज, मोदीनगर के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश ने कहा कि आज केवल शैक्षणिक डिग्री पर्याप्त नहीं है। डिजिटल दक्षता, संचार कौशल, वित्तीय साक्षरता, डेटा विश्लेषण, नेतृत्व, नवाचार और उद्यमिता जैसे कौशल युवाओं को प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाते हैं। संचालन प्रो. देवेंद्र सिंह ने किया। डॉ. गौरव सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.