गांधीनगर, मार्च 31 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के साणंद में 'केयन्स सेमीकॉन्स आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट फैसेलिटी' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पहले कोरोना महामारी और अब युद्धों का जिक्र करते हुए कहा कि 21वीं सदी का यह दशक कई चुनौतियां लेकर आया और इनसे सप्लाई चेन प्रभावित हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक बाजार में विश्वसनीय सेमीकंडक्टर आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की भूमिका मजबूत हो रही है। पीएम मोदी ने कोरोना महामारी और युद्धों की वजह से सप्लाई चेन पर हुए असर का जिक्र करते हुए कहा, '21वीं का सदी का यह दशक आरंभ से ही दुनिया के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आया है। संकट महामारी का रहा है, टकराव का रहा है। इसमें भी सबसे बड़ी भुक्तभोगी ग्लोबल सप्लाई चेन रही है। चाहे चिप्स हो, रेयर अर्थ मिनरल्स हो, एनर्ज...