घाटशिला, जनवरी 24 -- -विधायक समीर महंती के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च चाकुलिया, संवाददाता। नेताजी सुभाष वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में शुक्रवार को डाक बंगला परिसर में 21वां नौ दिवसीय नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती सह गूंज महोत्सव शुरू हुआ। विधायक सह सोसाइटी के संरक्षक समीर कुमार महंती के नेतृत्व में जिला परिषद के डाक बंगला स्थित कार्यक्रम स्थल से फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च बिरसा चौक पहुंचा। यहां विधायक समेत अन्य ने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यहां से फ्लैग मार्च मुख्य बाजार पथ होते हुए नया बाजार स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस चौक पहुंचा। विधायक समीर कुमार महंती समेत अन्य अतिथियों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। यहां से फ्लैग मार्च डाक बंगला पहुंच कर समाप्त हुआ। इस अवसर पर प्र...