रांची, सितम्बर 28 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। 21वां चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी का सोमवार को पुनर्गठन किया गया। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके सोन को मुख्य संरक्षक बनाया गया। वह लगातार 18वीं बार कमेटी के मुख्य संरक्षक बने हैं। अध्यक्ष राजेंद्र शाही मुंडा, मुख्य महाप्रबंधक सागर साहू, मुख्य कार्यपालक अधिकारी जैलेंद्र कुमार, सचिव अनिल कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष रामसाय मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष पारसनाथ भोगता, कार्यालय प्रभारी रंजीत महतो, मुख्य प्रवक्ता शिवदास गोस्वामी, प्रवक्ता मजबूल खान और शिवशंकर केसरी, प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा बनाए गए। संरक्षक के रूप में राज्यसभा सदस्य डॉ. प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, नवनीत सिंह, कुलदीप सिंह, प्रणय वर्मा, विवेक गुप्ता, मोहसीन खान और गंगा चौधरी...