नई दिल्ली, मार्च 30 -- राजधानी दिल्ली में फरवरी के बाद अब मार्च का महीना भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहा है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि राजधानी के दिन और रात दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म रहे हैं। खासतौर पर रात का तापमान तो पिछले चार वर्षों में सबसे ज्यादा रहा है। यह हाल तब है जब अभी तक मार्च के महीने में सामान्य से 20 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। पहले तो फरवरी का महीना सामान्य से ज्यादा गर्म रहा। दिल्ली में फरवरी के महीने में सामान्य अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहता है। लेकिन, इस बार फरवरी महीने का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया था। मार्च के महीने का खासतौर पर पहला पखवाड़ा खासा गर्म रहा। इस दौरान ज्...