गाजीपुर, मार्च 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। विकास खंड मनिहारी के गोरारी पेयजल योजना के तहत जल अर्पण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जल वंदना, जल पदयात्रा, स्वच्छता अभियान, जागरूकता बैठक तथा "मेरा गांव - जल सुरक्षित भविष्य" विषय पर विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। साथ ही ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधान ने बताया कि 208 घरों को नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इस दौरान बीडीओ, पंचायत सचिव सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...