किशनगंज, मई 7 -- ठाकुरगंज निज संवाददाता। किशनगंज जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में गलगलिया थाना क्षेत्र से 208 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, 41वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की 'ए' कंपनी निमुगुड़ी को गुप्त सूचना मिली थी कि गलगलिया घोरागंज रोड के रास्ते मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। यह भी पढ़ें- गलगलिया में 208 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तारसंयुक्त कार्रवाई सूचना के आधार पर कंपनी कमांडर के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में एसएसबी जवानों ने थाना गलगलिया पुलिस के साथ संयुक्त रूप से विशेष गश्ती और सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने गलगलियाझ्रघोरागंज रोड पर एक संदिग्ध स्कूटी को...