नई दिल्ली, अगस्त 14 -- भारतीय सेना में सेवा देने को लेकर नेपाल में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। नेपाल के पोखरा में पूर्व गोरखा सैनिकों ने प्रदर्शन किया और सरकार से मांग की कि नेपाल के युवाओं को फिर से भारतीय सेना में सेवा देने का मौका मिलना चाहिए। 2020 में कोरोना काल के बाद से ही नेपाल के युवा भारतीय सेना में भर्ती नहीं हो रहे हैं। कोरोना काल में यह भर्ती रोकी गई थी। इसके बाद 2022 में भारत सरकार ने अग्निपथ स्कीम लॉन्च कर दी जिसके तहत चार साल की सेवा के लिए युवाओं को भर्ती किया जाता है। हालांकि उनमें से 25 फीसदी को परमानेंट कर दिया जाता है। इस पर्सेंटेज को और बढ़ाने की भी चर्चा हो रही है। नेपाल की सरकार ने अपने युवाओं पर अग्निपथ स्कीम तहत भर्ती पर रोक लगा दी थी।नेपाल दौरे पर जाएंगे आर्मी चीफ बता दें कि भारत की आजादी से पहले नेपाली गोरखा ब्रिटि...