गोपालगंज, मार्च 15 -- फुलवरिया। एक संवाददाता श्रीपुर पुलिस ने शनिवार की देर रात क्षेत्र के राजपुर चौक के पास वाहन जांच के दौरान एक वाहन से 207 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से वाहन चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में यूपी के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के अहिरौली पांडेय गांव निवासी हिमांशु शुक्ला व भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टोला रिखई बारी गांव निवासी गोवर्धन कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार तस्करों के साथ वाहन मालिक के खिलाफ भी नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। रविवार को दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...