नवादा, अप्रैल 9 -- जिले के 207 इंटर स्कूलों में 11 वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। इसके तहत शहर के गांधी इंटर स्कूल, प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल, कन्या इंटर स्कूल, कन्हाई इंटर स्कूल और पार नवादा स्थित सत्येन्द्र नारायण सिंह इंटर स्कूल में पहले दिन इक्का- दुक्का विद्यार्थी आवेदन करने पहुंचे। दाखिला के लिए आवेदन 18 अप्रैल तक लिए जाएंगे। नवादा जिले में इस बार करीब 52 हजार सीटों पर आवेदन होना है। इनमें साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स में विद्यार्थी तय सीटों पर दाखिला लेंगे। जिले के उत्क्रमित इंटर स्कूलों में भी दाखिला होगा। बतादें कि मैट्रिक का रिजल्ट बिहार बोर्ड की ओर से 30 मार्च को ही जारी कर दिया गया था। इस बार करीब 38 हजार विद्यार्थियों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी, जिसमें करीब 36 हजार विद्यार्थी परीक्षा में ...