भागलपुर, जुलाई 5 -- सबौर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एनएच 80 सड़क, सबौर ब्लॉक चौक से पुलिस ने गुप्त सूचना पर 205 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। ब्लॉक चौक पर शुक्रवार की देर शाम वाहन जांच के दौरान पुलिस ने गाड़ी से शराब बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी झारखंड के गोड्डा जिला के महगामा का रहने वाला है। सबौर थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने कहा कि दो आरोपी को 205 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...