नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- मिनी ने भारत में अपनी नई कार को लॉन्च किया है। इसका नाम - Convertible John Cooper Works Pack (JCW Pack) है। इसकी कीमत 61.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह का एक फुली बिल्ट-अप इंपोर्ट है और देश भर में सभी मिनी इंडिया डीलरशिप पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसकी डिलीवरी तुरंत शुरू हो जाएगी। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो देर न करें क्योंकि यह केवल लिमिटेड नंबर्स में ही उपलब्ध होगी। इसमें आपको 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 204hp की पावर और 300Nm का टॉर्क ऑफर करता है। कंपनी अपनी इस कन्वर्टिबल कार को अनलिमिटेड किलोमीटर वॉरंटी के साथ ऑफर कर रही है।जबर्दस्त है एक्सटीरियर लुक JCW पैक कन्वर्टिबल को बिना स्टैंडर्ड कार में कोई बदलाव किए एक स्पोर्टी लुक देता है। एक्सटीरियर में JCW-स्पेसिफिक चेंज में इंप्रूव्ड फ्रंट ग्र...