प्रयागराज, अगस्त 15 -- प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे, हम सभी को देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनाने का संकल्प लेना है। इस संकल्प को पूरा करने में हर देशवासी का योगदान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि देश हित में हमारे देशवासी पीछे नहीं रहेंगे। हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर हर नागरिक इसका हिस्सा बन रहा है, यह उनकी देशभक्ति की भावना को दिखाता है। उन्होंने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए बधाई दी। कहा कि राष्ट्रभक्ति से बड़ी कोई भक्ति नहीं है, वंदे मातरम से बड़ा कोई गीत नहीं है और आज हर भारतवासी के जुबान पर यह गीत गूंज ...