कटिहार, जनवरी 11 -- कटिहार, एक संवाददाता बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि 2047 के सपनों को साकार करने में मेडिकल छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका होगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रही नवीन शोध और बीमारियों से लड़ने के तरीके और मृत्युदर को कम करके एक बेहतर राष्ट्र का निर्माण किया जायेगा। शिक्षा का मतलब पैसा नहीं बल्कि अपने अंदर संवेदनशीलता और करुणा को बढ़ाना है। शनिवार को अल करीम विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल ने छात्रों को बेहतर कल की शुभकमानाएं देते हुए कहा कि इस दुनिया में माता-पिता और गुरु ही इस दुनिया में एक मात्र इंसान हैं, जो अपने बच्चों और छात्रों को अपने से बड़ा देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मां, पिता और गुरु का कर्ज कोई इंसान नहीं चुका सकता है। सिंकदर ने कहा था कि मेरे मां-पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.