हरिद्वार, सितम्बर 27 -- विकास भवन सभागार में रविवार को मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड विजन 2047 की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अगस्त की मासिक प्रगति रिपोर्ट में बी, सी और डी श्रेणी प्राप्त करने वाले मदों की विभागवार समीक्षा की गई। सीडीओ ने जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एनआरएलएम, पीएमजीएसवाई और जल जीवन मिशन से जुड़े विभागों को आगामी माह में प्रगति और श्रेणी सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अक्तूबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें वर्ष 2047 तक विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड के लिए जनपद स्तरीय कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा होगी। सभी विभागों को लघुकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के नि...