गोरखपुर, सितम्बर 24 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। यात्रियों और रेलकर्मियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने पेयजल गुणवत्ता की जांच का विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों में पानी की टंकियों, वाटर कूलर, वाटर टैप, फिल्टर, पेयजल वितरण केंद्रों और पाइप लाइनों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में वाराणसी मंडल के 204 स्टेशनों और 115 रेलवे कॉलोनियों में अवशिष्ट क्लोरीन और बैक्टीरियां जांच किए गए। इसमें इज्जतनगर मंडल में 47 अवशिष्ट क्लोरीन जांच में सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप मिले। इसके अलावा बैक्टीरिया जांच के लिए छह नमूने लिए गए। लखनऊ मंडल के 12 प्रमुख स्टेशनों और चार रेलवे कॉलोनियों से 119 अवशिष्ट क्लोरीन और दो बैक्टीरिया जांच किए गए हैं, जो मानक के अनुसार मिले हैं। यह भी पढ़ें- रे...