2036 बार जांचा रेलवे का पेयजल, 90.79 फीसदी टंकियां साफ
प्रयागराज, सितम्बर 20 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडलों में स्वच्छ पेयजल को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है। 12 से 18 सितंबर के बीच तीनों मंडलों में पेयजल के 2036 परीक्षण किए गए। वहीं 20 अगस्त से शुरू विशेष अभियान में 18 सितंबर तक 8766 में से 7959 पानी की टंकियों की सफाई हो चुकी है। यह लक्ष्य का 90.79 फीसदी है। प्रमुख स्टेशनों पर मासिक और अन्य स्टेशनों पर छह माह में बैक्टीरियोलॉजिकल परीक्षण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रेलवे परिसरों में चला विशेष स्वच्छता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.