नैनीताल, मार्च 31 -- नैनीताल, संवाददाता। वैज्ञानिकों ने 61 मीटर व्यास वाले क्षुद्रग्रह 2024 वाईआर 4 के पृथ्वी या चंद्रमा से टकराने की आशंका को सिरे से खारिज कर दिया है। ताजा वैज्ञानिक आंकड़ों के अनुसार यह क्षुद्रग्रह वर्ष 2032 में पृथ्वी के पास से सुरक्षित दूरी बनाते हुए गुजर जाएगा।इस क्षुद्रग्रह की खोज करीब दो वर्ष पहले हुई थी। शुरुआती अध्ययन में इसकी गति और दिशा को देखते हुए वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया था कि यह पृथ्वी और चंद्रमा के बीच से गुजर सकता है, जिससे टकराव की संभावना भी बन रही थी। इसी आशंका को देखते हुए नासा समेत अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों ने इसकी लगातार निगरानी शुरू कर दी थी। बाद में स्पेस टेलिस्कोप से किए गए विस्तृत अवलोकनों और नई गणनाओं में स्पष्ट हुआ कि यह क्षुद्रग्रह चंद्रमा से करीब 13200 मील की दूरी से होकर गुजरेगा। इसके चलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.