जमुई, मई 28 -- झाझा,निज संवाददाता प्रदूषण के नियंत्रण एवं ईंधन की बचत के उद्देश्य से सरकार द्वारा प्रदेश भर में वाहनों की मौजूदा संख्या के 30 फीसदी तक को आगामी 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) में तब्दील करने का प्रयास है। इसको ले हमारी सरकार द्वारा ईवी नीति लाई गई है। इसमें स्कूटी की खरीद पर सामान्य श्रेणी को दस हजार एवं एससी,एसटी एवं महिला को 12 हजार,इसी तरह ईवी चार पहिया पर एक लाख तक का अनुदान पोर्टल के माध्यम से सीधे लाभुक के खाते में दिया जाएगा। उक्त बातें परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

सरकार की अन्य योजनाएं सरकार चार्जिंग पॉइंट स्टेशन नीति भी लाने जा रही है। जमुई,चकाई,सिकंदरा में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सरप्लस जमीन है,उसे पीपीपी मोड पर विकसित किया जाएगा। झाझा को अनुमंडल बनाने की आपकी मांग में मैं...