मुंगेर, फरवरी 23 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना (आईआईटी पटना) में वंदे भारत प्रोपल्शन सिस्टम और विद्युत सुरक्षा पर चल रहे दो सप्ताह का उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रमाण पत्र वितरण सह सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ। आईआईटी पटना के निदेशक प्रोफेसर टीएन सिंह ने वंदे भारत ट्रेनसेट के उच्च वोल्टेज विद्युत प्रणालियों और रखरखाव में सुरक्षा सावधानियों पर प्रशिक्षण के सफल समापन के लिए प्रमाण पत्र दिए। रेलवे अधिकारियों की विशेषज्ञता बढ़ाने के लिए रेलवे ने आईआईटी पटना के साथ हाथ मिलाया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आईआरआईएमईई ने पाठ्यक्रम तय किया। वहीं यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य रूप से वंदे भारत ट्रेनसेट के नवीनतम विद्युत प्रोपल्शन सिस्टम पर केंद्रित था। इस कार्यक्रम में भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों से 18 अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.