नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने वोट चोरी के आरोपों को झूठा करार दिया है और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जब NDA यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की सरकार आती है, तो वोट चोरी के आरोप लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब 2024 में सीटें घटीं, तब हमारी तरफ से वोट चोरी के आरोप नहीं लगाए गए थे। साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस को 2029 में बहुमत मिलता है, तो वह लोकसभा सांसद राहुल गांधी से हाथ मिलाएंगे। रामदास आठवले ने गुरुवार को कहा, 'मेरा विचार यह है कि राहुल गांधी जी को गुस्सा यह है कि नरेंद्र मोदी जी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। क्योंकि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी से ज्यादा समय तक मोदी जी प्रधानमंत्री हैं। 15 साल तक वह प्रधानमंत्री रहने वाले हैं। 15 साल ही नहीं, 2029 म...