2029 की कहानी होगी अलग ! इंडिया गठबंधन की बैठक के दो दिन बाद ही मुंगेरी लाल वाले सपने क्यों देखने लगा विपक्ष?
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) पर उपजे विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बढ़ते विरोध ने राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकजुटता में नया जोश भर दिया है। अब देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने शुक्रवार को कहा कि नई दिल्ली में बुधवार (30 सितंबर) को हुई INDIA गठबंधन की बैठक के बाद सभी विपक्षी दल असाधारण तरीके से एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने इस एकजुटता के बल पर कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव की कहानी अब कुछ और ही होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्षी नेता इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं कि वे गठबंधन में कैसे योगदान दे सकते हैं, न कि इस बात पर कि उन्हें इससे क्या हासिल हो सकता है। विपक्षी गठबंधन के भविष्य के बारे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.