नई दिल्ली, मई 7 -- इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने कहा कि बीसीसीआई नए मीडिया अधिक चक्र में मौजूदा 10 टीम के साथ और अधिक मैच के लिए जोर देगा। वर्ष 2027 तक चलने वाले मौजूदा चक्र में मुकाबलों की संख्या 94 होने की उम्मीद थी। हालांकि अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर ने मैच के मामले में आईपीएल के विस्तार की अनुमति नहीं दी। आईपीएल अगले मीडिया राइट्स चक्र में बड़े संरचनात्मक बदलाव के लिए तैयार है। वर्तमान 74 मैचों से सीधे 94 मैचों तक जाने का प्रस्ताव इसलिए लाया जा रहा है ताकि हर टीम एक-दूसरे से दो बार भिड़ सके। लीग की शुरुआत में टूर्नामेंट में आठ टीमें थी, तो डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट काफी लोकप्रिय था, लेकिन 10 टीमें शामिल होने के बाद इसे छोड़ना पड़ा था ताकि टूर्नामेंट बहुत लंबा न खिंच जाए।94 करने के लिए एक बड़ी विंडो की तलाश इंडियन प्रीमियर ...