गोंडा, मई 4 -- गोण्डा, संवाददाता। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी आरडीएसएस (रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) योजना को अब 2028 तक के लिए विस्तार दे दिया गया है। पहले यह योजना 2021 से 2025 तक लागू थी, जिसका उद्देश्य कार्पोरेशन की वित्तीय स्थिति सुधारना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। योजना के विस्तार के साथ अब बिजली व्यवस्था में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। इससे जिले के बाकी तीन सौ गांवों के योजनाओं से संतृप्त होने की उम्मीद बढ़ी है। लेकिन इसके साथ सख्त शर्तें भी जोड़ी गई हैं। डिस्कॉम को एटीएंडसी (एग्रीगेट टेक्निकल एंड कामर्शियल) लॉस 15 प्रतिशत से नीचे लाना होगा और बिजली की लागत व वसूली के बीच का अंतर खत्म करना होगा। यह भी पढ़ें- 2028 तक बढ़ी आरडीएसएस योजना, स्मार्ट मीटर से बदलेगी बिजली व्यवस्था की तस्वीर लक्ष्य पूरा न करने पर अ...