नई दिल्ली, जून 27 -- आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए भारत समेत 8 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। शुक्रवार श्रीलंका वर्सेस स्कॉटलैंड मुकाबले के बाद सभी टीमों के नाम साफ हुए। 2026 टी20 वर्ल्ड कप में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिन्हें 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप की टॉप-4 टीमों को 2028 में पाकिस्तान में होने वाले अगले वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में ऑटोमेटिक जगह मिलेगी। पाकिस्तान ग्रुप-ए में लगातार 4 मैच हारने के बाद पांचवें पायदान पर रहा। हालांकि मेजबान होने की वजह से उन्हें फायदा मिलेगा और उन्हें क्वालिफाई राउंड खेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह भी पढ़ें- 51/4 था आयरलैंड, फिर कहां भारत के हाथों से फिसली बाजी? ये हैं हार के मुख्य कारणपाकिस्तान को मेजबानी का फायदा भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश ने ग्रुप ए...