2027 से पहले चंद्रशेखर आजाद को बड़ा झटका, आसपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामेंगे पूर्व सांसद और पूर्व विधायक
मुजफ्फरनगर, सितम्बर 19 -- Muzaffarnagar News: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी कुछ वक्त है, लेकिन उससे पहले ही दल बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। पश्चिमी यूपी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय पूर्व सांसद अमीर आलम खान और उनके बेटे पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से नाता तोड़ने का ऐलान किया है। 23 सितंबर को नई दिल्ली में दोनों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। करीब डेढ़ साल पहले राष्ट्रीय लोकदल छोड़कर आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए पिता-पुत्र की यह नई राजनीतिक पारी पश्चिमी यूपी की सियासत में चर्चा का विषय बन गई है। आसपा छोड़ने को लेकर पूर्व सांसद और उनके बेटे के ये फैसला चंद्रशेखर आजाद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अमीर आलम और नवाजिश आलम ने शुक्रवार को आसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.